सेमरियावां संतकबीरनगर : क्षेत्र के भाटपारा (बलईपुर) स्थित मदरसा अरबिया मकसूदुल इस्लाम पर देर रात वार्षिकोत्सव तथा पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना जहीर अनवर कासमी तथा संचालन मुफ्ती अब्दुल वाहिद कासमी ने किया।
मुख्यातिथि हजरत मौलाना साजिद साहब रामपुरी साहब ने कहा कि बच्चों को नशाखोरी से बचाना माता-पिता की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि युवाओं को बिगड़ते हालात को बचाने की जिम्मेदारी के लिए आगे आना होगा तथा समाज और मुल्क का नेतृत्व करना होगा ताकि बेहतर समाज की स्थापना हो।
इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजिक बुराईयों से लोगों को बचाइये।इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा स्कूल का मॉडल,ताजमहल,मस्जिद अक्सा,झरना, अस्पताल आदि का आदि का मॉडल बनाया गया।
इस दौरान तीन बच्चों को कुरान पाक कंठस्थ करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यरूप से इस दौरान मदरसे के प्रबंधक डॉ मंसूर अहमद, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अहमद,मुफ्ती असदुल्लाह, डॉ अरशद कासमी,मुफ्ती मोहम्मद सईद मजाहिरी,मौलाना निजामुद्दीन कासमी,मौलाना तौसीफ,मौलाना अजीज,कारी अहमद,औमेर बलरामपुरी तथा मौलाना मोहम्मद ओसामा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: Atahrul Bari
0 Comments