Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar: दीनी तालीम की अहमियत दिल में होनी चाहिए: बेलाल हसनी नदवी

सेमरियावां। संतकबीरनगर: मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां में शुक्रवार को आयोजित जलसा दस्तारबंदी के अवसर पर लखनऊ से पधारे मौलाना बेलाल हसनी नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि अकीदे को मजबूत रखे।

हर चीज को रस्म न बनाएं। 
सही नियत से काम करें।

दीनी तालीम की अहमियत दिल में हो।हमेशा अल्लाह का ध्यान  रहे।अल्लाह का जिक्र हो।हमारे काम से अल्लाह राजी हो। मदरसे दीन के किले हैं।सूद लेना देना दोनो हराम है।इन पर अल्लाह की लानत होती है।नशे की हर चीज हराम है।इससे दूर रहें।ये घर को तबाह और बर्बाद कर देती है।मौलाना ने कहा सबसे बरकत वाली निकाह वह है जिसमें सबसे कम खर्च हो। फिजूल खर्ची दिखावा से बचें। हराम कमाई से बचो।


मदरसों से हमें क्या सही है क्या गलत है ये जानकारी दी जाती है। यहां दीन की बात,अल्लाह के संदेश ,नबी के तरीके बताए और सिखाए जाते हैं।मस्जिदें शो पीस नहीं हैं।इसे आबाद करो। वीरान न करो।नमाज की पाबंदी करो।पूरे दिन अमल की जरूरत है।सुन्नतों पर अमल करने की जरूरत है।जकात सदका अदा करें।मां बाप का आदर करें। मां के पांव के नीचे जन्नत है।इनका अनादर करने वाले जन्नत से महरूम हो जाएंगे।

बच्चों की शादी विवाह में देरी न करे ।बच्चों की तालीम तरबियत की जिम्मेदार माता पिता की है।जानवरों के भी अधिकार हैं,उनका भी ख्याल करें।जानवर मारना पीटना भूखा रखना गुनाह है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीर अहमद नदवी,संचालन गुफरान अहमद नदवी ने किया।
जलसा दस्तारबंदी प्रोग्राम को मुफ्ती किफायतुल्लाह
मुफ्ती अतीक अहमद बस्तवी मौलाना कफील अहमद नदवी मौलाना जहीर अनवार मौलाना मो उमर कासमी मुजीब बस्तवी,मुजीबुर्रहमान कासमी,फिरोज अहमद नदवी,फ़ुजैल अहमद नदवी,मौलाना श्मशुश्जोहा 
मोहम्मद अहमद,मुजीबुल्लाह,अब्दुल अजीम नदवी,रिजवान अहमद नदवी,हमीदुद्दीन चौधरी,समीउल्लाह,मुफ्ती जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments