संतकबीरनगर।
राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम समाज के संतकबीरनगर प्रभारी जुबैर अहमद ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य पसमांदा (वंचित) मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना है।
प्रभारी जुबैर अहमद ने कहा कि संगठन शिक्षा को सबसे बड़ा सशक्तिकरण का माध्यम मानता है। इसके तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति और शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना संगठन की प्राथमिकता है। पसमांदा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।
प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन आपसी भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील की कि वे शिक्षा, जागरूकता और एकता के माध्यम से समाज के समग्र विकास में योगदान दें।
0 Comments