Eid-Ul-Adha 2024: मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद या ईद उल-अज़हा का त्योहार माना जाता है। यह पर्व कुर्बानी और त्याग के रूप में हर साल मनाते हैं। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, हर साल आखिरी माह ज़ुअल-हिज्जा में बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन 'हलाल जानवर' की कुर्बानी दी जाती है।
जानें इस साल कब मनाया जा रहा है बकरीद का पर्व?
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने जु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। इस साल ज़ु अल-हज्जा महीना 30 दिन का है। इसलिए बकरीद 17 जून को मनाई जाएगी।
0 Comments