Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Breaking News: नीलमणि की पहल से बिड़हर घाट पर शिव प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण

नीलमणि की पहल से दक्षिणी तट को धार्मिक व पर्यावरणीय स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद

धनघटा। बिड़हर घाट के दक्षिणी तट को ऑर्गेनिक पार्क के साथ धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में नीलमणि की पहल अब साकार रूप लेने लगी है। नवरात्र के पावन पर्व पर शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूरा परिसर भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा।

प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि श्मशान घाट पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना जीवन की नश्वरता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को मोह, लोभ और छल का त्याग कर समाज सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए।

डॉ. त्रिपाठी ने बिड़हर घाट के दक्षिणी तट को ऐतिहासिक, पर्यावरणीय और धार्मिक दृष्टि से विकसित करने के लिए नीलमणि को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव से नीलमणि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निजी संसाधनों से कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नीलमणि ने सियासत को सेवा और समर्पण का माध्यम बनाकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल में द्वाबा की मिट्टी को सम्मान दिलाने, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के लिए आवाज उठाने तथा बिड़हर घाट के दक्षिणी छोर की रेत में हरियाली विकसित करने से लेकर श्मशान घाट पर भगवान शिव की स्थापना तक उनके कार्य अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम से पूर्व धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने चेयरमैन रिंकुमणि के साथ दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद हैसर स्थित हहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विकसित तालाब का अतिथियों ने अवलोकन किया। हवन-पूजन के बाद तालाब को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया गया। तालाब परिसर को क्षीरसागर की अलौकिक छाया देने का प्रयास किया गया है।

नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नीलमणि की ओर से भव्य फलाहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नीलमणि ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बंधु चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, दिगपाल पाल, दिनेश चौधरी, संतलाल मौर्य, अजय पांडेय, अभयानंद सिंह, सुशील सिंह, राजन राय, राणा राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- बीरू गुप्ता 

Post a Comment

0 Comments