Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

निपुण भारत का प्रथम चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी पर शुरू

◆आशीष सिंह बीइओ ने किया उद्घाटन

◆निपुण विद्यालय बनाने का लें संकल्प

◆प्रशिक्षण में हो समय व अनुशासन का पालन

सेमरियावां,संतकबीरनगर : निपुण भारत मिशन के  अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों  के  शिक्षकों  का  प्रथम फेरे का चार दिवसीय का प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां के प्रशिक्षण  के  दो  कक्षों  में शुरू हुआ।पहले फेरे में प्राथमिक विद्यालय के  50-50 शिक्षक शिक्षा मित्र शामिल हुए। खण्ड शिक्षा  अधिकारी आशीष  सिंह  ने  माँ  सरस्वती  को पुष्प  अर्पित कर प्रशिक्षण का  शुभारम्भ किया गयाlरवि चंद,इरफान अहमद,राजीव उपाध्याय,विनोद कुमार और लक्ष्मी नारायण  प्रशिक्षकों  ने  प्रदेश के साथ साथ जिले  और  ब्लॉक  को  निपुण  लक्ष्य  प्राप्त  करने  के लिए  विस्तार से  शिक्षकों  से चर्चा की। साथ ही  निपुण  लक्ष्य,  निपुण  तालिका,  राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 और आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका ,सभी बच्चों में भाषा पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करने , शैक्षिक  गतिविधियों पर प्रशिक्षण में  चर्चा  किया गया।

प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से कहा की प्रशिक्षण में समय और अनुशासन का पूरा ख्याल रखें।जिला प्रदेश स्तर से मानीटरिंग हो रही है।सभी शिक्षक संकल्प लें कि वर्ष ²⁰²⁵ से पहले  अपने विद्यालय को निपुण स्कूल बनाएंगे।प्रशिक्षण उद्घाटन के समय जफीर अली ,मो आजम,राम निवास,मुख्तार आलम, कमाल अहमद,हिमांशु पांडेय,सुरजन गोंड,सुशील शर्मा,विकास श्रीवास्तव, अब्दुल अजीम,नुजहत बतूल,कविता तिवारी,धर्मराज,शैलेंद्र कुमार,रजिया खातून,आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अतहरुल बारी

Post a Comment

0 Comments