Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

राजस्थान: प्रिंसिपल के तबादले पर छात्रों का विरोध, स्कूल में तालाबंदी; ट्रांसफर रद्द करने की मांग

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र के जारोड़ा गांव स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल मोहम्मद अख्तर नदीम के तबादले को लेकर विवाद बढ़ गया है। तबादला आदेश रद्द नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।


रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने कक्षाओं, टेस्ट और ड्यूटी का बहिष्कार करने की बात कही है। इससे पहले भी विद्यार्थी तबादला रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर आश्वासन मिलने के बाद स्कूल खोला गया था, लेकिन तबादला आदेश रद्द नहीं होने पर छात्रों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया।


ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि प्रिंसिपल ने लंबे समय तक स्कूल में काम किया और उनके कार्यकाल में स्कूल का नामांकन करीब 1,500 विद्यार्थियों तक पहुंचा। आंदोलन में आसपास के कई गांवों के लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

प्रशासन की ओर से बातचीत कर फिलहाल प्रिंसिपल को कुछ समय तक रिलीव नहीं करने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी है, लेकिन ग्रामीण और विद्यार्थी तबादला आदेश पूरी तरह रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।


Post a Comment

0 Comments