Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar: मदरसा नजमा लिल बनात में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

संतकबीरनगर ।
मदरसा नजमा-लिल-बनात जातेडीहा डुबौलिया में आज इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता एवं वार्षिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को सोने की गिन्नी, गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, लैंप एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अरीश महबूब (मदरसा अरबिया काशिफुल उलूम), इफरा कमर, मारिया खातून, सिदरतुल मुन्तहा (मदरसा नजमा लिल बनात) तथा फलक परवीन (मदरसा अरबिया रहमिया, दुधारा) को सोने की गिन्नी प्रदान की गई।

द्वितीय स्थान पर मुंज़िर जमील,आयशा खातून, नुज़हत फिरदौस और नसरीन इरम को गोल्ड मेडल एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं अनाबिया खातून, मुस्फिरा खातून, मरियम जिया, मिस्बाह खातून, मोहम्मद आयशा खातून, जफिया इनायत, राशिदा खातून, रुकैया खातून, निकहत फिरदौस और तरन्नुम फातिमा को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।

पांचवें स्थान पर रहीं सना रब्बानी, ऐमन मरज़िया, सहर बानो, नरगिस फातिमा, मोहम्मद आसिम, मिस्बाह खातून, अरीबा खातून, साहिया खातून, शगूफिया,नासिरा और आइज़ा को लैंप देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार सबीहा खातून, ऐमन मरज़िया, रुकैया खातून, इल्मा खातून, मारिया खातून और सिदरतुल मुन्तहा को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार शिफा खातून, हफ्सा खातून, सादिया खातून, मुबश्शिरा खातून, अरीबा खातून और तरन्नुम फातिमा को दिया गया। तृतीय पुरस्कार राशिदा खातून, फरीहा खातून, मदीहा खातून, हुस्ना खातून,नाहिद फातिमा, अफशा परवीन और रुकैया खातून को प्रदान किया गया।

मकतब की छात्राओं में सुमैया खातून, बुशरा खातून, आयशा खातून, मारिया खातून, मशय्यदा खातून, अलमास खातून और नुज़हत फिरदौस को प्रथम पुरस्कार मिला। सबराना खातून, अलीना खातून, साजिदा खातून, नाइमा खातून, सबीहा खातून और अरीबा खातून को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं सायमा खातून, मरियम खातून,मरियम जिया,नुज़हत फिरदौस और मारिया खातून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदरसा के संरक्षक डॉ. अख्तर हुसैन कासमी ने छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ अमल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से रमजान के महीने को विशेष अवसर मानते हुए अधिक से अधिक इबादत और नेक कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मौलाना महमूदुल हसन कासमी, मौलाना जमाल अहमद कासमी, हकीम असद अलीग, हाफिज तौफीक अहमद, मौलाना नूरुल्लाह सहित मदरसा की शिक्षिकाएं बुशरा महमूद, शाजिया खातून, सादिया खातून, शबाना खातून, सालेहा खातून, आलिया खातून, तस्नीम इरम,निकहत फिरदौस, आसमां फिरदौस और गुल अफ्शां खातून उपस्थित रहीं।

अंत में मदरसा के नाजिम महबूब आलम नदवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मौलाना महमूदुल हसन कासमी की दुआ के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments