संत कबीर नगर। विकास क्षेत्र सेमरियावां के हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर द्वारा
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिता 8 फरवरी को हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक सम्पन्न होगी।
उक्त बातों की जानकारी हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद निजाम अशरफ़ ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में 9:20 बजे से प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा 12 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया परीक्षा परिणाम दस फरवरी दिन मंगलवार को घोषित किया जायेगा,जिसकी सूचना परीक्षार्थियों को काल या एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। पुरूस्कार वितरण 12 फरवरी दिन गुरुवार को हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्पन्न होगा।

0 Comments