Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar: जिले में 9वां स्थान पाकर आमिना ने बढ़ाया स्कूल का मान

संतकबीरनगर। एम.एन. पब्लिक स्कूल, सोनौरा गौसी की मेधावी छात्रा आमिना खातून ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में 9वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और क्षेत्र में भी गौरव का माहौल बना हुआ है।

आमिना खातून ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। आमिना ने आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जुबेर अहमद, मैनेजिंग डायरेक्टर शोएब अहमद नदवी और प्रधानाचार्य इसरार अहमद ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी आमिना से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी आमिना को शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आमिना खातून की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Report: Atahrul Bari 

Post a Comment

0 Comments