Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Bustaniya Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में कुङवा ने मदारपुर‌ को हराया, बनी पहली‌ फाइनलिस्ट

बुस्तानिया कप 2026: रोमांचक मुकाबले में मदारपुर को हराकर हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुङवा बनी पहली फाइनलिस्ट

धनघटा क्षेत्र के अतरौलिया में आयोजित बुस्तानिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुङवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मदारपुर की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रात के समय खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

टाॅस जीतकर‌ कुङवा ने क्षेत्र रक्षण‌ का फैसला लिया था और आमंत्रित किया था मदारपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए।


मदारपुर ने पहले‌ बल्लेबाजी करते‌ हुए निर्धारित 7 ओवरों में 54 रन बनाकर 55 रनों का टारगेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुङवा ने शुरूआत में ही जल्दी जल्दी विकेट गंवाये लेकिन साथ ही रन भी बनते रहे।

आखिर के दो ओवरों में 19 रनों की आवश्यकता थी और क्रीज पर थे कुङवा के विस्फोटक बल्लेबाज अनस सिद्दीकी एवं सूरज पाल।


अनस सिद्दीकी की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी और सूरज के साथ ने इस मैच को‌ आसान बना दिया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि निर्णायक क्षणों में हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुङवा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के साथ कुङवा की टीम टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बन गई है।


मैदान पर बड़ी संख्या में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अब सभी की निगाहें दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जिसके विजेता से फाइनल में हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुङवा का मुकाबला होगा।

बुस्तानिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments