Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar: जनपद स्तरीय बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर YSS के संयोजक रिजवान मुनीर के नेतृत्व में लगायें जायेगे हजारों पौधे

पर्यावरण को स्वच्छ व स्वच्छता की दिशा में सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी 5 जून को होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान

युवा सेवा समिति के सदस्यो द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जायेगा वृहद वृक्षारोपण

4 जून को NKM पब्लिक स्कूल में YSS के संयोजक रिजवान मुनीर पांच हजार पौधो का करेंगे वितरण, लोगो से वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की करेंगे अपील


संतकबीरनगर: पर्यावरण को स्वच्छ व स्वच्छता की दिशा में सुदृढ़ बनाने के लिए युवा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आगामी 5 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु लोगो से एक-एक वृक्ष लगाने हेतु आह्वान किया गया हैं। तो वहीं YSS के संयोजक रिजवान मुनीर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 जून को बढ़या-माफी सेमरियावां स्थित नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज में लगभग पांच हज़ार पौधा का वितरण करते हुए लोगो से वृक्षारोपण करने की निरंतर अपील कर रहे हैं।

आपको बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर युवा सेवा समिति के सदस्यों व संयोजक रिजवान मुनीर द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर लोगो से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील करेंगे। तो वहीं इस सम्बन्ध में YSS के संयोजक रिजवान मुनीर ने बताया कि समिति के सभी सदस्य निरंतर लोगो को पर्यावरण क़ो स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक कर उन्हे वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा आज दूषित पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 4 जून को सेमरियावां स्थित नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज में जनपदवासियों के लिए लगभग पांच हज़ार पौधो का वितरण करते हुए एक छायादार और फलदार वृक्षा लगाकर अभियान को सफल बनाने के साथ वृक्षारोपण करने की अपील की है।

Report- Atharulbari

Post a Comment

0 Comments