संत कबीर नगर: धनघटा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम दोकङा महुली में AIMIM का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश कार्य कार्यकारणी सदस्य सुनील यादव, पार्टी जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफीक, मुख्य महासचिव मुहम्मद वसीम, जिला कार्यकारणी सदस्य गुलाम नबी इद्रीसी, विधान सभा अध्यक्ष अबदुल हफीज, ब्लॉक अध्यक्ष शहाबुद्दीन, मोहम्मद हाशिम, इंजीनियर फैजान आदि सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विगत हो हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मूड में हैं और यूपी में अपनी पार्टी को विधानसभा पहुंचाने के लिये बेताब हैं जिसकी वजह से ताबङतोङ समीक्षा बैठकें, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।
आॅल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने उ०प्र० में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लङने का ऐलान किया है।



0 Comments