संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के तहत अनवार आलम को संतकबीरनगर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिला संयोजक अनवार आलम ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली,उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी,मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य जिरगामुद्दीन, संगठन प्रभारी संतकबीरनगर अजय सिंह गौतम,खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी,
जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, औरंगजेब चौधरी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अब्दुल सादिक, मास्टर सफीकुर्रहमान, डॉ. फिरोज अख्तर, मसरूर आलम, महबूब आलम, कलीम अहमद, महेंद्र यादव, मेराज अहमद, मुस्ताक अहमद, महताब आलीम, अब्दुल अलीम, शहबाज अहमद, अलीम बाबा, जियाउलहक, अनस नदवी, अब्दुल साफी, अफ्फान अहमद और फैज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अनवार आलम को बधाई दी!
Report- Atharulbari
0 Comments