Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Star Cricket Tournament Final: कुङवा ने फाइनल में दिखाया दम, सैफाबाद को हराकर जीती चमचमाती ट्रॉफी

धनघटा: स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट खैरा का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 23 जून 2026 को कुड़वा और सैफाबाद के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में कुड़वा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सैफाबाद को मात देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।


टॉस जीतकर कुड़वा के कप्तान अरसलान सिद्दीकी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी सैफाबाद की टीम को कुङवा के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव में रखा।


टीम के स्टार गेंदबाज अनस ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए अकेले 5 विकेट झटक लिए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।


अनस का शानदार साथ महताब ने दिया, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए। वहीं रोशन, अरमान और अरसलान ने 1-1 विकेट लेकर सैफाबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। कुङवा की धारदार गेंदबाजी के सामने सैफाबाद की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 74 रन ही बना सकी।


75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुङवा की टीम ने दबाव को बखूबी संभाला। बल्लेबाजों ने समझदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया और अंततः शानदार अंदाज में मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


मैच समाप्त होते ही मैदान में जश्न का माहौल बन गया। खिलाड़ियों और समर्थकों ने जीत का जमकर उत्सव मनाया। टूर्नामेंट आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।


कुङवा की इस शानदार जीत ने साबित कर दिया कि टीम सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि घातक गेंदबाजी के दम पर भी किसी भी मुकाबले का रुख बदल सकती है।


रिपोर्ट- मोहम्मद नसीम

Post a Comment

0 Comments