भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने अपने तीन ओवर में केवल 12 रन ही दिए।
इस दौरान हालांकि उन्होंने एक नो बॉल भी फेंकी , जोकि 2016 के बाद से वनडे में उनकी पहली नो बॉल है। भुवनेश्वर ने टीम के पांचवें ओवर की पहली गेंद नो बॉल के रूप में फेंकी। भुवी ने वनडे में 3093 गेंदें फेंकने के बाद पहली बार नो बॉल डाली है। हालांकि उनके इस नो बॉल पर सलामी बल्लेबाज मिनोद भानुका कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। भानुका इस बॉल को मिड विकेट के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन वह बीट हो गए।
31 साल के तेज गेंदबाज ने वनडे में अब तक केवल पांचवीं बार ही नो बॉल डाला है। 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डाले गए नो बॉल के बाद से उनकी यह पहली नो बॉल है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस सीरीज में पांच मैचों में सात विकेट लिए थे। हालांकि भारत को सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
0 Comments