लखनऊ: कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुये यूपी सरकार ने अब रविवार का भी लाॅकडाउन समाप्त करने की घोषणा की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जनपद अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं और हम कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रविवार का लाॅकडाउन भी समाप्त किया जा रहा है सामान्य रूप से बाज़ार खुले रह सकते हैं।
राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना के नए मामलों में लगातार आ रही कमी के मद्देनज़र लिया है।
0 Comments