सेमरियावां, संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 22 वीं वाहिनी महाराजगंज के साइकिल यात्रा क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडिहाबेग पहुंची। जहां प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह तथा दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया।
आजादी की 72 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के मौके पर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 22 वीं वाहिनी महाराजगंज की साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को दुधारा थाना क्षेत्र में पहुंची। क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडिहाबेग पहुंची जहां नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडिहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह तथा दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने स्वागत किया।
मनोज कुमार अनिल के नेतृत्व में स्काउट ने सलामी दी। कमांडेंट आफिसर मनोज कुमार सिंह ने दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह साइकिल यात्रा असम से शुरू हुई है। इसमें 72 जवान साइकिल यात्रा पर हैं 2380 किमी साइकिल यात्रा के साथ दो अक्तुबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर समाप्त होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व शिक्षक मुहम्मद रईस, अरशद जलाल, खालिद कमाल, बदरे आलम, फैयाज अहमद, मुहम्मद इलियास, सेराज अहमद, ओबैदुल्लाह, जाहिद खान, दयाराम त्रिपाठी, अतीकुर्रहमान, जुबेर बशीर, जुनेद अहमद, शब्बीर अहमद, समीउल्लाह, अयाज अहमद अलीग, नजीर अहमद, मुहम्मद कामिल, शादाब अहमद, अफजाल अहमद, उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव, मोतीलाल यादव, बृजेश पाण्डेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अतहर करखी
0 Comments