शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी का देर रात लुधियाना में देहांत हो गया है। जनाजे की नमाज 10 सितंबर को रात 8: 30 बजे फील्ड गंज चौक जामा मस्जिद के बाहर अदा की जाएगी। पंजाब शाही इमाम सीएमसी में 12:10 बजे पर दुनिया को अलविदा कह गए। वह कई दिनाें से बीमार चल रहे थे। मजलिस ए अहरार के कौमी सदर और शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी अल्लाह को प्यारे हो गए हैं।
आज देर रात 12:10 पर उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांसें लीं। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर अस्पताल से बाहर पहुंची लोगों का भीड़ जमा होना शुरू हो गया। अपने कायद के इंतकाल पर हर सभी गमज़दा हैं।
उल्लेखनीय है कि उनका चेन्नई के (मद्रास) के एक बड़े हॉस्पिटल में 1 महीने तक इलाज चला। अभी कुछ दिन पहले ही लुधियाना वापस आए थे। लेकिन तकलीफ बढ़ती गई। डायलिसिस की वजह से उन्हें लुधियाना के सी एम सी हस्पताल के ICU में एडमिट किया गया था। आज 12:10 पर उन्होंने आखिरी सांसें ली।
0 Comments