तो चलिए आज आपको बताते हैं नोएडा का पूरा नाम व इसके स्थापना की कहानी
NOIDA का Full Form
New Okhla Industrial Development Authority
जिसे हम हिंदी में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण कह सकते हैं।
नोएडा का निर्माण 1975-1976 में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी द्वारा करवाया गया था बाद में 17 अप्रेल 1976 को नोएडा विधिवत रूप से अस्तित्व में लाया गया।
इसीलिए 17 अप्रैल नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है।
दिल्ली से नोएडा की दूरी महज 20 किलो मीटर है।
इसके अलावा नोएडा यमुना और हिंडन दोनों नदियों से लगा हुआ है। नोएडा का 50% क्षेत्र हरे- भरे क्षेत्र अर्थात ग्रीन कवर के अंतर्गत आता है। इसलिए नोएडा को भारत के सबसे अधिक हरे- भरे शहर का दर्जा प्राप्त है।
2011 की जनसँख्या के मान से नोएडा की जनसँख्या 6,42,381 है वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा नोएडा के सांसद हैं और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह बीजेपी विधायक हैं।
0 Comments