संत कबीर नगर: शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण करा रहा है। समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद लकड़ी माफिया नहीं मान रहे हैं। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघनगर चौकी के भाटपारा गांव के रोड के किनारे पीपल का हरा वृक्ष की लकड़ी ठेकेदार द्वारा काटे जा रहे है।
मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अधिकारियों ने कार्यवाही की बात कह टाल दिया गया, कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। शासन लाखों रुपये खर्च कर पेड़ लगवा रहा है तथा अन्य लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। क्षेत्रीय पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत पेड़ों का कटान हो रहा है।
बाघनगर पुलिस चौकी से लगभग 1 किलोमीटर पर काटे जा रहे थे। वन विभाग के अधिकारी भी पैसा लेते हैं तथा जब मामला उच्च अधिकारियों तक आ जाता है तो मामूली जुर्माना लगा कर छोड़ दिया जाता है। खुलेआम हो रहा हरे पेड़ों का कटान पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर हर जतन किया जा रहा है। हाल ही में पौधारोपण अभियान चलाया गया था। उसके इतर जिम्मेदारों की अनदेखी से माफिया हरे पेड़ों पर आरी चला हरियाली के सारे मंसूबे ध्वस्त करने में लगे हैं। भाटपारा ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी होते हुए भी चुप मार कर बैठें है।
रिपोर्ट: अतहरुल बारी
0 Comments