संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को क्रांति दिवस के रूप में मना रहे हैं इसी को लेकर जिले में मोती चौराहे से लेकर कबीर समाधि स्थल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खान और पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर आजादी में अपना बेहतर योगदान देने वाले क्रांति वीरों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।
तिरंगा यात्रा के दौरान अमर शहीदों के नारों से पूरा शहर गुज उठा। तिरंगा यात्रा में अपने दल बल के साथ पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
आपको बता दें कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता 9 तारीख से लेकर 15 तारीख तक क्रांति दिवस के रूप में मना रहे हैं इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान और खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में मोती चौराहे से लेकर मगहर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान क्रांति वीरों को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को नारों को गुंजायमान करते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया ।
तिरंगा यात्रा के दौरान जय चौबे ने कहा कि जिस तरीके से अमर शहीदों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी थी उसे भूला नहीं जा सकता इसी को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकालते हुए क्रांति वीरों को याद किया गया है। पूर्व विधायक जय चौबे ने सभी लोगों से अपील भी की है कि वह आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने घरों पर तिरंगा फहराते हुए भारत देश का मान बढ़ाएं।
0 Comments