Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

MCD Election Results 2022: शुरूआती रूझानों में 'आप' आगे, हो सकता है उलटफेर

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए हैं। थोड़ी देर में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा था। पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


दिल्लीनगर निगम चुनाव के लिए सभी 42 मतगणगा केंद्रों पर गणना शुरू हो गई है। अभी डाक मत पत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आ जाएगा। कुल 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 


आम आदमी पार्टी ने मतगणना शुरू होने से पहले ही जीत के जश्न की तैयारी कर ली है। पार्टी कार्यालय को गुब्बारों से सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया है कि भारी मात्रा में लड्डू तैयार करवाए गए हैं। 


6 घंटों में वोटों की गितनी पूरी होने की उम्मीद है। दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि उनकी पार्टी को एग्जिट पोल में दिखाए आंकड़ों से ज्यादा सीटें हासिल होंगे। 

 मतदान के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित अन्य स्थानों पर हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।


15 साल से MCD में भाजपा का राज है, इस बार एकीकरण के बाद सभी 250 वार्डों पर एक साथ मतदान हुआ था। 

Post a Comment

0 Comments