Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar District Icon: पर्वतारोही रजनी साव बनीं डिस्ट्रिक्ट आईकाॅन, डीएम ने दी जानकारी

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने पर्वतारोही रजनी साव को डिस्ट्रिक्ट आईकाॅन चुना है। रजनी साव को बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने और शासन की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरक करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी 27 वर्षीय रजनी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर सीएचसी खलीलाबाद में तैनात हैं।

रजनी ने 15 अक्तूबर 2016 को पहली बार हिमाचल प्रदेश के कांगङा जिले के धौलाधार रेंज के हनुमान टिब्बा पर्वत पर 15,700 फीट ऊंचाई को फतह किया था।

साल‌ 2017 में सूरत के टेबल टाॅप पर्वत पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई पूरी की।

जनवरी 2022 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फतह हासिल कर तिरंगा फहराया था।

अगस्त 2022 में माउंड यूनम पर करीब 21 हज़ार फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई पूरी करके 100 फीट का तिरंगा फहराया था।

कोरोना महामारी के बीच बेलहर खुर्द में एएनएम के पद पर रहते हुए निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान की। इनकी इसी उपलब्धि की वजह से डीएम ने इन्हें जिले का गौरव यानी District Icon चुना है।

रिपोर्ट: मोहम्मद नसीम 

Post a Comment

0 Comments