Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Shubhman Gill Double Century: शुभमन गिल ने दोहरा शतक जङकर तोङा कई दिग्गजो का रिकार्ड

IND vs NZ 1st odi: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक नए स्टार का उदय हुआ। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने बता दिया है वो अब दुनिया पर राज करने वाले हैं।

शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर दिया. गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय प्लेयर हैं।

शुभमन गिल ने 149 गेंदो का सामना किया और 208 रन बनाये जिसमे 19 चौके और 9 छक्ले शामिल रहे।

गिल ने कई रिकॉर्ड तोड़ा

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गिल ने सचिन तेंदुलकर के 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने भी हैदराबाद में ही 1999 में यह कारनामा किया था।

Post a Comment

0 Comments