Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Naseeruddin Shah बोले लूटने नहीं आए थे मुगल, इतने खराब थे तो गिरा दीजिए ताजमहल-लालकिला

नसीरुद्दीन शाह जी5 सीरीज ताज- डिवाइडेड बाई ब्लड (Taj–Divided by Blood) में सम्राट अकबर का रोल कर रहे हैं। वेब शो का प्रीमियर अगले महीने होगा। उन्होंने बात की कि कैसे कुछ मुगल शासकों को इस समय जबरदस्ती विलन के रूप में दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने जो अच्छे काम किए उन्हें दरकिनार करके आक्रमणकारी के रूप में देखा जाता है। नसीरुद्दीन शाह ने इस बात पर हैरानी भी जताई।

लूटने नहीं आए थे मुगल

नसीरुद्दीन शाह ने एक रीसेंट इंटरव्यू में तैमूर और अकबर में फर्क बताया। इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मुझे हैरानी होती है क्योंकि यह बहुत हास्यास्पद है। क्योंकि लोग अकबर और हत्यारे आक्रमणकारी नादिर शाह या तैमूर में फर्क नहीं बता पाते। ये वे लोग थे जो यहां लूटपाट करने आए थे। मुगल लूटने नहीं आए थे। वे यहां इस जगह को अपना घर बनाने आए थे और उन्होंने यही किया। उनके कॉन्ट्रिब्यूशन से कौन इनकार कर सकता है। 

तो गिरा दीजिए ताजमहल

नसीर बोलते हैं, लोग जो बोलते हैं, वो कुछ हद तक सच भी है कि मुगलों को अपनी परंपराओं की कीमत पर ग्लोरिफाई किया गया। शायद यह सच भी है लेकिन उनको विलन बनाने की जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने जो भी किया वो भयानक ही था तो ताजमहल गिरा दीजिए, लाल किला गिरा दीजिए, कुतुब मीनार गिरा दीजिए। हम लाल किले को पवित्र क्यों मानते हैं, यह तो मुगलों ने बनवाया है। हमें उनकी वाहवाही करने की जरूरत नहीं है लेकिन विलन भी तो न बनाएं। ताज- डिवाइडेड बाई ब्लड जी5 सीरीज की स्ट्रीमिंग 3 मार्च को होगी।

Post a Comment

0 Comments