बुस्तानिया कप 2026: कुड़वा और हंसवर के बीच होगा खिताबी मुकाबला
धनघटा: पौली ब्लॉक के अतरौलिया में आयोजित बुस्तानिया कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुड़वा और हंसवर की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
पहले सेमीफाइनल में हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुड़वा ने मदारपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुड़वा की टीम ने दबाव के क्षणों में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हंसवर ने बैजलपुर को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। हंसवर के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी।
अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला हमजा फर्नीचर किंग इलेवन कुड़वा और हंसवर के बीच खेला जाएगा। जो आज रात ही होगा। दोनों टीमों के शानदार फॉर्म को देखते हुए दर्शकों को एक रोमांचक और यादगार फाइनल की उम्मीद है।
स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में फाइनल को लेकर भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण Khan Sports Live यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा जिससे दूरदराज़ के दर्शक आसानी से इस मैच का आनंद उठा सकते हैं।
0 Comments