मुसलमान आतंकवादी नही हो सकता अगर मुसलमान आतंकवादी हैं तो वह मुसलमान नही हो सकता: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली
क्षेत्र के चिउटना चौराहे पर अवामी बेदारी कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। रविवार को सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के चिउटना चौराहे पर जिला स्तर पर किये गए अवामी बेदारी कॉन्फ्रेंस ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत किया। शिरकत करने से पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अधिक संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी को मजबूत करने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे हिन्दुस्तान में मुसलमानों की हालत दयनीय हैं जगह जगह मुस्लिमों के साथ उत्पीड़न किया जाता हैं। मुस्लिम के नाम पर कही मॉब लिंचिंग कर मार दिया जाता हैं तो कही गद्दार बताया जाता हैं। पाकिस्तान से आये आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 बेगुनाहो को मार दिया गया।
जिससे पूरे भारत के मुसलमानो मे आक्रोश हैं और उन्हें ही गद्दार बताया जाता हैं मुस्लिम समाज भारत के लिए हमेशा समर्पित था,है और रहेग,मुसलमान आतंकवादी नही हो सकता अगर मुसलमान आतंकवादी हैं तो वह मुसलमान नही हो सकता,किसी ने एक बेगुनाह को मारा तो वह समझो पूरे इंसानियत का कत्ल किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाने के लिए कहा,शिक्षा नही तो कुछ नही,अपने समाज को एकजुट रहने को कहा,अंत मे उन्होंने ने आगामी जिला पंचायत व विधनसभा चुनाव के लिए कार्यकताओं को निरंतर पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को मजबूत करने के लिए तथा मुत्तहिद रहने के लिए आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अपना कोई भी जनप्रतिनिधि रहेगा तो वह अपनी पूरी बात अफसर से कह लेगा और अफसर ध्यान से सुनेंगे,उसको इज्जत मिलेगी,कार्यालय पहुचने पर अफसर तुरंत कुर्सी पर बैठायेगा। इस दौरान इसरार अहमद,सेराज अहमद भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, जावेद आलम जिला पंचायत सदस्य, मोहम्मद सईद पूर्व जिलाध्यक्ष, मेराज खान जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव, मास्टर फिरोज अहमद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सलमान, शोऐब़ आज़म, फरहान चौधरी, हाजी अब्दुल्लाह, कामिल सिद्दीकी, वलीउल्लाह नदवी, जुनैद अहमद, मुख्तार अहमद, इरशाद आलम, मजहर अली, शरीफ अहमद, मोहम्मद अहमद, हाफिज़ अबू बकर, हाफिज़ अफसरूद्दीन, हाफिज समीर, महमूद अहमद, दिलशाद अहमद, अखिरूज्जमा, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
0 Comments