Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

KPL-2 Final: वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता में पौली बनी विजेता

रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा गांव में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता (KPL) सीजन-2 का फाइनल मैच रविवार को पौली और जमिरा के बीच खेला गया।
पौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाकर जमिरा को 105 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जमिरा की टीम 10 ओवर में महज 93 रन ही बना सकी।

पौली टीम के कप्तान आलम के खेल की बदौलत टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। मैन आफ द सीरीज का परुस्कार जमिरा के खिलाङी राहुल को दिया गया।

मैन आफ द मैच पौली के मोहम्मद आलम चुने गए।

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, अच्छेलाल निषाद, ओमकार यादव, कादिर एजाज, इमरान, देवेंद्र यादव, गोलू उर्फ गोल्ड यादव, सोयब अंसारी, मोहम्मद फैज, अरसलान, सलमान, अरमान हमजा, उस्मान, अनस सलमान लाला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments