Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

साबरी जामा मस्जिद के सरपरस्ती मे हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की : सनाउल्लाह अंसारी

लुधियाना: आज 21 मार्च दाना मंडी छड नंबर 3 साबरी जामा मस्जिद के खतीब वो-इमाम मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा साहब के अगवाई में हजारों की संख्या मे मुसलमानों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की।

वहीं अमन वेलफेयर सोसाइटी के पंजाब प्रधान सनाउल्लाह अंसारी ने अपने सोसाइटी के सभी साथीयों के साथ नमाज ईद उल फितर अदा की अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा एक माह रोजा रखने के बाद आज ईद उल फितर की नमाज अदा की गई ईद का पावन पर्व मुख्य रूप से आपसी भाईचारे,प्रेम,एकता,और करुणा का संदेश देता है।

यह त्योहार रमजान के कठिन उपवासों के बाद अल्लाह त आला के प्रति आभार व्यक्त करने,गरीबों की मदद करने और समाज में समानता व सद्भाव बनाए रखने की सीख देता है। मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने कहा ईद के पर्व के मुख्य संदेश इस प्रकार हैं भाईचारा और एकता ईद गले मिलकर शिकवे दूर करने का अवसर है, जो समाज में एकता और आपसी प्यार को बढ़ाता है।

वहीं सदर मुदर्रिसीन मुफ्ती मोहम्मद रफीउल्लाह कादरी अज़हरी साहब ने कहा समानता और प्रेम यह त्यौहार अमीर-गरीब का भेद भाव मिटाकर सभी को एक साथ नमाज पढ़ने और खुशियां बांटने के लिए प्रेरित करता है।



ईद का त्योहार भाईचारे,त्याग और खुशी का प्रतीक है वहीं अवाम से खिताब करते हुवे  हाफ़िज़-ओ-कारी मोहम्मद अहमद रज़ा साहबने कहा ईद-उल-फितर रमजान के उपवास के बाद मीठी सेवइयों और खुशी के साथ मनाई जाती है ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों के रोजे (उपवास) और इबादत के समापन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


इमाम मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने कहा यह त्योहार अल्लाह त आला  के प्रति कृतज्ञता,आत्म-संयम, भाईचारे और दान (फितरा) का प्रतीक है। इस दिन मुसलमान सुबह विशेष नमाज़ अदा करते हैं और सुबह की नमाज़ से पहले गरीबों की मदद के लिए फितरा (दान) देते हैं। यह खुशी और कृतज्ञता का दिन है, जो एक महीने के उपवास और इबादत के अंत का प्रतीक है।अंसारी ने कहा ईद-उल-फितर केवल उपवास के अंत का उत्सव नहीं है, बल्कि एक कृतज्ञता दिवस है जहाँ मुसलमान रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान उन्हें आत्मसंयम का अभ्यास करने में मदद और शक्ति देने के लिए अल्लाह त आला के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

साबरी जामा मस्जिद के पुर्व सैक्टरी नाजीर हुसैन ने सभी अवाम को ईद उल फितर की बधाई देते दीखे अवाम का हौसला अफजाइ की अंसारी ने सभी देश वासियों को ईद का मुबारक बाद दीये सभी वर्ग के लेगों का आभार व्यक्त किया। ईद उल फितर की खुशी को सभी वर्ग के लेगों को समर्पित किया। इस मौके पर समसुल अंसारी,केताबुल रहमान,नाजीर हुसैन,फैजआलम,हदीसअंसारी,मंजुर अंसारी,जमशैद अंसारी,मंजुर अहमद,सकलैन रजा,सोहैल रजा,अशरफ अली, नात खां जौहर बस्तवी,असलम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments