Header Ads Widget

Breaking News

10/recent/ticker-posts

Sant Kabir Nagar: हैंसर बाजार में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एआरपी उमेश चंद्र मिश्र सम्मानित

संतकबीरनगर।शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार में कार्यरत एआरपी श्री उमेश चंद्र मिश्र को जनगणना के अंतर्गत एचएलबी संख्या 0675 का कार्य तहसील क्षेत्र में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार श्री ज्ञान चंद्र मिश्र द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार उन्हें शॉल, बुके, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि परिषद के अध्यापक द्वारा तहसील क्षेत्र में सबसे पहले जनगणना कार्य पूर्ण करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि “जनगणना से जनकल्याण” महा अभियान में लगे सभी अध्यापक एवं कर्मचारी इसी प्रकार मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक राजकुमार शुक्ल, मंत्री रामकरन पासवान, केशव प्रसाद दूबे, संत कुमार मिश्र, अनुराग दूबे, संजय मिश्र, आदित्य शुक्ल, राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार सुमन, निर्मल स्वरूप, सुनील विश्वकर्मा, गणेश यादव, विजय गुप्ता, अनिल कुमार, अंकित मौर्य, दिग्विजय पाण्डेय, विकास कुमार, उमेश कुमार, कृष्ण मुरारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Report- Atharulbari

Post a Comment

0 Comments