धनघटा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रखर क्लासेज़ धनघटा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र विष्णु ने CUET के साथ-साथ पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 570वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
वहीं छात्र विशेष ने भी CUET के साथ पॉलीटेक्निक परीक्षा में 456वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक देवमणि सर, उमेश सर, हैदर सर, अभिषेक सर एवं रामचेत सर उपस्थित रहे और सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। छात्रों की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
प्रखर क्लासेज़ धनघटा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments