प्रभारी सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की एमसीएच विंग में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले हालत खराब होने पर उसे बस्ती के कैली अस्पताल में रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार की रात उसका निधन हो गया।
कोरोना प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इसके अलावा 148 लोग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 53, बघौली क्षेत्र में 18, नाथनगर क्षेत्र में 16, मेंहदावल क्षेत्र में 16, सांथा क्षेत्र में आठ, हैंसर बाजार क्षेत्र में 15, पौली क्षेत्र में पांच, सेमरियावां क्षेत्र में पांच, बेलहरकला में 11 और अन्य जिले का एक व्यक्ति शामिल हैं। मरीजों के घरों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जो लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एल-टू अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आईसोलेट किया जा रहा है।
एक दिन में 134 लोग स्वस्थ हुए
राहत की बात यह है कि जिले में शुक्रवार को 134 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह अब तक 4424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में 6058 लोग अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 1571 एक्टिव केस हैं। 671 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

0 Comments